आसमान में फेल हुआ एयर फ्रांस के विमान का इंजन, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

पेरिस से लॉस एंजिलिस जा रहे एयर फ्रांस के एक विमान की शनिवार को कनाडा में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. अटलांटिक महासागर के ऊपर विमान के इंजन में गड़बड़ी आने की वजह से यह इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, एयर फ्रांस के विमान एयरबस ए380 के इंजन में खराबी की वजह से उसे शनिवार दोपहर करीब 1:40 बजे कनाडा के लैब्राडोर में गूज बे हवाई अड्डे पर आनन-फानन में उतारना पड़ा.
विमान के चार में से एक इंजन खराब होने के बाद रनवे पर मलबा फैल गया. सीटीवी ने एयर फ्रांस के हवाले से बताया कि विमान में सवार चालक दल ने इस घटना को बेहतर तरीके से संभाला.
इसे भी पढ़े: ब्रिटेन में भारतवंशी ‘चिकन किंग’ पर अपनी फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों को तोड़ने का लगा आरोप
विमान में सवार एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उड़ान भरने के बाद पहले साढ़े छह घंटे तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी. इसके बाद ऐलान किया गया कि विमान को कनाडा की ओर मोड़ दिया गया है





