सिरोही: 5.45 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गुजरात सीमा से सटे सिरोही जिले में अब स्मैक तस्करी एवं सप्लाई का अवैध कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। सिरोही शहर की ही बात करें तो महज 24 घंटे में दूसरा मामला पकड़ा गया है। इसमें सिरोही सदर पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा आरोपी के पास से 5.45 ग्राम स्मैक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस थाना सिरोही सदर थानाधिकारी हंसाराम चौधरी की अगुवाई में पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा डाबा हनुमानजी रोड से आरोपी सरफराज खान पुत्र निसार मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 5.45 ग्राम स्मैक एवं मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।





