सिक्किम, अरुणाचल के इलाकों का दौरा करेगी संसदीय समिति

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति चीन के साथ डोकलाम संकट के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए अगले महीने सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। समिति डोकलाम में भारत – चीन सैन्य गतिरोध के विभिन्न पहलुओं को देख रही है तथा पूर्व वर्ती विदेश सचिव और मौजूदा विदेश सचिव विजय गोखले द्वारा इस मुद्दे पर कई बार जानकारी दे चुके हैं।

तीन साल की बच्ची की गर्म चाशनी में गिरकर मौत

एक सूत्र ने बताया ,‘‘ समिति इन दो राज्यों में सीमा पर स्थिति का जायजा लेने और जमीनी हकीकत को देखने के लिए सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेगी। ’’ एक अन्य सूत्र ने बताया कि इन दो राज्यों में भारत – चीन सीमा पर स्थिति का प्रत्यक्ष अनुभव लेने का विचार है। सूत्रों ने बताया कि समिति स्थिति का मुआयना करने के लिए हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल कर सकती है। समिति वहां तैनात शीर्ष सुरक्षा और रक्षा अधिकारियों से भी रूबरू हो सकती है।

 
Back to top button