Sidhi Accident : आज सुबह एक बस की जीप से हो गई टक्कर, हादसे में 4 की मौत

आज सुबह सीधी से सतना जा रही एक बस की जीप से टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसा चंद्रे गांव के पास हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी घायल हुआ है। जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Back to top button