शेरगिल ने पंजाब में आतंकवाद जिंदा करने की कोशिशों के बारे में जानकारी होने से किया इंकार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) टीएस शेरगिल ने पंजाब में आतंकवाद जिंदा करने की कोशिशों के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। क्योंकि उनसे केंद्र सरकार ने यह बात साझा नहीं की है। दरअसल, सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पंजाब में फिर से आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिशों के बारे में कहा है।शेरगिल ने पंजाब में आतंकवाद जिंदा करने की कोशिशों के बारे में जानकारी होने से किया इंकार

वहीं शेरगिल रविवार को सैनिक स्कूल कपूरथला के 57वें सालाना पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रॉ और आईबी की रिपोर्ट के आधार पर सेना प्रमुख ने यह अंदेशा जताया होगा। यूके में खालिस्तान समर्थकों की ओर से सेमिनार किए जाने के सवाल पर शेरगिल ने कहा कि पंजाब सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

सैनिक स्कूलों की जायज मांगों पर ध्यान देगी सरकार

एक सवाल के जवाब में शेरगिल ने माना कि सैनिक स्कूलों को पूरी तरह से मेंटेन करने के लिए करीब 400 करोड़ रुपये के फंड की आवश्यकता है। पंजाब सरकार स्कूल की जायज मांगों पर जरूर विचार करेगी। वैसे भी पंजाब सरकार ने स्कूल के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।

इसके बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को कहा कि वे बहुत किस्मत वाले हैं, जिनको इस तरह की स्तरीय संस्था में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिला है। इसलिए वह पूरे अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत से जीवन में उच्च स्थान हासिल करें।

Back to top button