कश्मीर में तेज भूकंप के झटकों से थर्राया उत्तरी पाकिस्तान

पेशावर: कश्मीर में शनिवार रात रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप से किसी तरह के जान एवं माल की हानि नहीं हुई है. मौसम विभाग अधिकारी के मुताबिक यहा भूकंप रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का ये भूकंप शनिवार रात 11.15 बजे आया.  उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में 100 किलोमीटर की गहराई में था.कश्मीर में तेज भूकंप के झटकों से थर्राया उत्तरी पाकिस्तानउत्तरी पाकिस्तान में भी इस जलजले के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.2 थी जबकि पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसकी तीव्रता 5.9 थी और भूकंप का केंद्र अफगान पर्वतीय रेंज में था. यूएसजीएस के अनुसार, इसका केंद्र ज़मीन में 101 किलोमीटर की गहराई में था. 

इसे भी देखें:- ताजमहल का वो दरवाजा जिसे खोलने से कांपती है सरकार की भी रूह, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

भूकंप के झटके उत्तर में अफगान सरहद से सटे कबायली इलाकों तथा पूर्वी प्रांत पंजाब के लाहौर से लेकर आसपास के अन्य इलाकों में महसूस किए गए. भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. उत्तरी पाकिस्तान भूकंप के जोखिम वाले इलाकों में आता है. वर्ष 2005 में आए भीषण भूकंप में उत्तरी पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था तथा 70,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. कश्मीर में अक्सर भूकंप आते रहते हैं और यह इस लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है.

Back to top button