शाओमी रेडमी4ए ने लॉन्च किया ज्यादा रैम और इंटरनल मेमोरी वाला वर्जन, ये है कीमत

भारतीय मोबाइल बाजार में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने बजट फोन रेडमी 4ए का नया वर्जन जारी कर दिया है। गुरुवार से रेडमी 4ए का 3जीबी रैम/32 जीबी इंटरनल मेमोरी वेरियंट अमेजन इंडिया, पर उपलब्ध हो गया। 2 जीबी/16 जीबी इंटरनल मेमोरी वाली वेरियंट पहले से ही ऑनलाइन बाजार  में मौजूद है।

Shaomi Redmi 4A launches more RAM and internal memory version, this is the price

शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 

शाओमी रेडमी 4ए (2 जीबी/16 जीबी इंटरनल मेमोरी )की कीमत 5,999 रुपये है जबकि नए वेरियंट यानी  3जीबी रैम/32 जीबी इंटरनल वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है। कुछ कंपनियां इस फोन के साथ कई ऑफर भी उपलब्ध करा रही हैं जो यूजर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। 

शाओमी रेडमी 4ए के फीचर 

शाओमी रेडमी 4ए के दोनों वेरियंट में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 2 जीबी रैम दी गई है। इस फोन में मेमोरी कार्ड का स्लोट भी दिया गया है जिसकी क्षमता 128 जीबी तक की है। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल जबकि पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Back to top button