Shahdol Murder : जंगल में एक युवती का मिला शव, पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या का शक

देवलोंद थाना क्षेत्र के अनहरा गांव के नजदीक जंगल में एक युवती का शव मिला है। आज सुबह पुलिस को जंगल में एक शव की सूचना मिली थी। जिसके बाद देवलोन्द थाने के सब इंस्पेक्टर एहसान खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में ये माना जा रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है और उसके बाद उसकी हत्या की गई है। शव पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। चेहरे और सिर के अलावा शरीर के दूसरे अंगों पर भी चोट नजर आ रही है। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंचीं हुई है, जो सबूत इकठ्ठा कर रही है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक युवती की पहचान की जा रही है।

Back to top button