आपके शरीर पर बने तिल खोलते हैं आपकी जिदंगी से जुड़े कई अनकहे राज

हर किसी का चेहरा, रंग व रुप दूसरे से अलग होता है। ऐसे में शरीर पर तिल भी मौजूद होते हैं। मगर कुछ खास जगह पर पड़े तिल सुंदरता बढ़ाने के साथ वर्तमान व आने वाले कल के बारे में बयां करते हैं। जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, तो चलिए आज हम आपको इन तिल का मतलब बताते हैं…
माथे के बीच तिलमाथे के ठीक बीच तिल सुख व समृद्धि का प्रतीक कहलाता है। ऐसी लड़कियों की मन की सभी इच्छाें जल्दी पूरी हो जाती है। ये एक बार जिस चीज को पाने की सोचते हैं, उसे हासिल करके ही मानते हैं।

गर्दन पर तिलकई लड़कियों के गर्दन पर काले व भूरे रंग का तिल या निशान होता है। ऐसी लड़कियां हमेशा आराम से जिंदगी जीना पसंद करती है। सात ही इन्हें जीवन में बहुत कम परेशानियां झेलने पड़ती है। ऐसे में ये लड़कियां हंसी-खुशी से जिंदगी बीताती है।
दाहिने पैर पर तिलदाहिने पैर पर तिल वाली लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होती है। ऐसे में ये जीवन में जल्दी ही सफलता को पाती है। ये हर चीज व परिस्थिति को आसानी से समझने कर उसका हल निकाल लेती है। साथ ही इन लड़कियों के विदेशों में घूमने की संभावना ज्यादा होती है।

बाहिने पैर पर तिलजिन लड़कियों के बाहिने पैर पर तिल होता है वे बेहद ही खर्चीली होती है। ये जरूरत से ज्यादा अपने शौंक को मायने देती है। ऐसे में ये लड़कियां एक बार जो चीज पसंद आ जाए उसके आगे पैसे भी नहीं देखते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इन्हें अपने इस नेचर में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है।
बाजू पर तिलबात हम दाहिने बाजू पर तिल की करें तो ऐसी लड़कियां बेहद ही संस्कारी होती है। ये अपने बातों व खुशमिजाज नेचर से सामने वाले को जल्दी ही इंप्रेस कर देती है। ऐसे में हर कोई इन्हें पसंद करने के साथ इनका दोस्त बनने की इच्छा रखता है। वहीं बाई बाजू पर तिल वाली महिलाओं को संतान सुख मिलता है। साथ ही ये सुख व खुशी से जीवन बीताती है।

कान पर तिलकान पर तिल वाली लड़कियां बेहद ही तेज दिमाग व एक्टिव होती है। मगर इन्हें हमेशा हैल्दी रहने के लिए खुद का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।
नाक पर तिलनाक पर तिल वाली लड़कियां अलग-अलग जगह पर घूमने का मजा लेते हैं। ऐसे में इनका जीवन घूमते फिरते ही बीतता है।

Back to top button