चार्जिंग के दौरान अलग हुए iPhone 8 Plus के पार्ट्स, लेकिन कैसे…

iPhone 8 और iPhone 8 Plus बाजार में उपलब्ध हैं और पिछले साल के मुकाबले भारत में इसकी शुरुआत फीकी रही है. इसकी वजह iPhon X बताया जा रहा है जो 3 नवंबर से मिलेगा और जो अब तक का सबसे एडवांस्ड iPhone है. फीकी शुरुआत के अलावा इस बार iPhone 8 Plus के फटने की भी रिपोर्ट्स आ रही है. ऐसे दो मामले सामने आए हैं एक ताइवान में जबकि दूसरा मामला जापान का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों ही स्मार्टफोन खुद से खुल गए. यूजर्स ने कथित तौर पर डैमेज्ड स्मार्टफोन्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

चार्जिंग के दौरान अलग हुए iPhone 8 Plus के पार्ट्स, लेकिन कैसे...

खबरों के मुताबिक पहले मामले में कस्टमर ने iPhone 8 Plus को पांच दिन तक यूज किया और चार्जिंग के दौरान iPhone 8 Plus फट कर खुल गया. ऐसा बैटरी के फूलने की वजह से हुआ, क्योंकि इसमें कोई आग नहीं लगी और यह सिर्फ खुल गया. यह मामला ताइवान का है. दूसरा मामला जापान का है. यहां कस्टमर ने दावा किया है कि उसे बॉक्स में फटा हु यानी हार्डवेयर खुला iPhone 8 Plus मिला है. उन्होंने इसकी तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें आप देख सकते हैं कैसे iPhone 8 Plus बैटरी फूलने की वजह से खुल गया है.   

चूंकि ऐपल के लिए यह काफी गंभीर है और सैमसंग ने कुछ इसी तरह की दिक्कतों का सामना किया था. Galaxy Note 7 को बैटरी फटने की वजह से हमेशा के लिए बंद कर दिया गया. हालांकि यह मामला उससे अलग जरूर है, लेकिन दोनों में एक चीज कॉमन है और वो इसकी बैटरी.

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

 Follow

まごころ @Magokoro0511

届いたiPhone8plus、開けたら既に膨らんでた

 

अमेरिकी टेक्नॉलॉजी दिग्गज ऐपल ने iPhone 8 Plus की इस कथित घटना के बाद कंपनी ने जांच शुरू कर दी है. MacRumors को ऐपल के एक प्रवक्ता ने बताया है कि उन्हें इस मामले की जानकारी है और इसे देखा जा रहा है.

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि iPhone फटने की खबर आई है. ऐसा पहले भी हुआ है, लेकिन ऐसे मामले न के बराबर होते हैं और यह बैटरी में कुछ दिक्कतों से होता है.

Back to top button