सपा के वरिष्ठ नेता और वाराणसी से चार बार विधायक रहे शतरुद्र प्रकाश BJP में हुए शामिल, पढ़े पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वाराणसी से चार बार विधायक रहे शतरुद्र प्रकाश शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश पहली बार 1974 में विधायक बने थे।

सोशलिस्ट पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले शतरुद्र सपा के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। चार बार वाराणसी कैंट से विधायक चुने गए शतरुद्र मुलायम सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। भारतीय जनता पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शतरुद्र प्रकाश को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शतरुद्र प्रकाश को पूर्वांचल में पार्टी का बड़ा चेहरा माना जाता है। शतरुद्र प्रकाश 1974 से वाराणसी में चार बार विधायक रहे। समाजवादी पार्टी ने इसके बाद उनको विधान परिषद सदस्य बनाया था।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश का छात्र जीवन बहुत संघर्षों का रहा है। उन्होंने समाज के लिए लड़ते-लड़ते अपना जीवन समर्पित किया है। चाहे लोहिया जी हो, राज नारायण जी हो या मुलायम सिंह यादव हो सभी के साथ इन्होंने संघर्ष किया। 1970 से लेकर अलग-अलग आंदोलनों में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कई बार गिरफ़्तारियां दी और लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि दो बार मंत्री भी रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। गंगा की सफ़ाई के लिए अभियान में हिस्सा लिया। शतरुद्र प्रकाश ने काशी कोरिडोर के उद्घाटन और काशी के कायाकल्प से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इनके जैसा व्यक्तित्व आज भाजपा में ज्वाइन कर रहा है जिससे भाजपा का भी क़द बढ़ेगा। आप भाजपा में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है। भाजपा नेता लक्ष्मी कांत बाजपेई ने कहा कि 20 बार जेल और 30 बार गिरफ्तारियां देने वाले प्रकाश तिहाड़ तक गए। समाजवादी संघर्ष के पुरोधा रहे हैं। समाजवाद का जब मार्ग भटका तो पीएम मोदी से प्रभावित होकर वो आज भाजपा में शामिल हो गए।

शतरुद्ध प्रकाश ने कहा कि मैं आभार प्रकट करना चाहूंगा कि आज भाजपा का साधारण सदस्य बन गया हूं। 1963 से लेकर आज तक मैंने गेर कोंग्रेस की राजनीति की है। आज राज नारायण की पुण्यतिथि है। आज भी दो धराएं निकली थी, एक थी भाजपा की और एक सोशलिस्ट आंदोलन की। मुझे आज कहना पड़ रहा है कि सोशलिस्ट आंदोलन अपने पथ से हर गया है। आज काशी विश्वनाथ धाम भारत की अस्मिता के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले जिलों की पहचान माफिया से होती थी। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम के सुंदरीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। वो अकल्पनीय काम है। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं और धन्यवाद देता हूं। वाराणसी से सपा के एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर भाजपा की तारीफ़ की थी। तब ही से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई, सदस्य दयाशंकर सिंह और मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button