गन्ने के खेत से खून निकलता देखकर, लोगों के पैरों तले खिसक गई जमीन

एक गन्ने के खेत में खून बह रहा था। वहां जाकर देखा तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़िए क्या है पूरा मामला। घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। रामकोला के मोतीपाकड़ गांव के एक खेत में जिस महिला और बच्ची का सिर कटा शव मिला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी हत्या गला दबाकर किए जाने की आशंका जताई गई है। गन्ने के खेत में
आशंका है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से इन दोनों का गला काटकर गायब कर दिया गया है। महिला और बच्ची के बीच के रिश्ते की जानकारी के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। हालांकि रेप की पुष्टि तो नहीं हुई है कि लेकिन विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है।

बीते शुक्रवार की सुबह रामकोला थाना क्षेत्र के मोतीपाकड़ गांव में गन्ने के खेत में करीब 28 वर्षीया महिला की सिर व पैर कटी निर्वस्त्र लाश मिली थी। बगल में ताबीज पड़ा था। लोगों ने अगल-बगल के खेतों की तलाश की तो एक बच्ची का भी निर्वस्त्र शव मिला था। 

इसे भी पढ़े: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, और फिर पति ने…

महिला का कटा पैर भी बच्ची के शव के पास रखा था। दोनों शवों के सिर गायब होने के कारण इनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए नियमानुसार 72 घंटे तक इंतजार के बाद सोमवार की देर शाम दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। 

इसे भी पढ़े: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, और फिर पति ने…

पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव जब सील हुआ था उससे करीब छह घंटे पहले मौत हुई होगी। शव सुबह करीब आठ बजे सील किए गए तो इस हिसाब से इनकी हत्या रात में एक से दो बजे के बीच हुई होगी। 

इसके अलावा घटनास्थल पर कम खून गिरने की एक वजह यह पता चली कि खून जम गया था। डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति तब आती है जबकि मौत गला दबाने की वजह से हुई हो। आशंका है कि हत्यारों ने गला दबाकर ही महिला और बच्ची की जान ली होगी। 

इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से ही दोनों शवों का सिर काट कर गायब कर दिए गए होंगे। महिला व बच्ची के बीच क्या कोई खून का रिश्ता है इसकी जानकारी के लिए पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने इनके डीएनए टेस्ट की सिफारिश की है। 

सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद हुआ है लिहाजा इसकी और पूरी तरह पुष्टि के लिए विसरा जांच भी कराने की संस्तुति की गई है।

Back to top button