दिल्ली: आजादपुर मंडी में सिक्योरिटी अफसर की हत्या

एशिया की सबसे बड़ी मंडी दिल्ली के आजादपुर में एक सिक्योरिटी अफसर की हत्या कर दी गई है. वह आजादपुर मंडी में ड्यूटी पर तैनात थे. उनकी गर्दन के पीछे गोली मारे जाने जैसे निशान मिले हैं. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. इस मामले की जांच की जा रही है.Security at Azadpur Mandi

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6 बजे महेंद्र पार्क थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडी के सिक्योरिटी अफसर की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस और सभी आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. मृतक का नाम सुमेर सिंह है. उनकी उम्र करीब 52 साल बताई जा रही है. उनकी ड्यूटी पिछले डेढ़ साल से नाइट में लगी हुई थी.

बताया जा रहा है कि वह एक ईमानदार छवि के सिक्योरिटी गार्ड थे. वह पहलवान भी करते थे. उन्होंने पहलवानी में तीन नेशनल पदक भी जीते हैं. उनकी नौकरी स्पोर्ट कोटे से लगी थी. उनकी रिटायरमेंट में अभी 7 साल बाकी थे. पुलिस का कहना है कि मौत की वजह अभी साफ नहीं है. उन्हें गोली मारा गया है या नहीं पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा.

इसे भी पढ़े: CCTV में कैद दर्दनाक मौत का मंजर, टॉयलेट से रेंगते बाहर आया था प्रद्युम्न

कबड्डी प्लेयर को मारी गोली

दिल्ली के अम्बेडकर नगर थाना इलाके में बीती रात एक 17 साल के किशोर को कबड्डी मैच के दौरान हुए झगड़े में गोली मार दी गई. गोली उसके सिर में लगती हुई निकल गई. उसका इलाज बत्रा हॉस्पिटल में चल रहा है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. घायल लड़के का नाम अविनाश है. वह स्टेट लेबल का कबड्डी प्लेयर है.

Back to top button