MP में धारा 144 लागू: जनाजे के दौरान पथराव, एक दर्जन से ज्यादा घायल

इंदौर/शाजापुर। शव दफनाने की बात को लेकर शनिवार को शाजापुर में जमकर उपद्रव हुआ। शव दफनाने वाले स्थान की जमीन को लेकर दो समुदाय के लोग अामने-सामने आ गए।समुदाय विशेष के लोगों ने काछीवाड़ा क्षेत्र में पथराव शुरू कर दिया, इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थर चलाए। पथराव में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। उप्रदवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने  पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दी। बाद में स्थिति नियंत्रण के लिए आंसू गैस और फिर हवाई फायर किए। प्रशासन ने हालात को देखते हुए धारा 144 लगा दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 MP में धारा 144 लागू: जनाजे के दौरान पथराव, एक दर्जन से ज्यादा घायल
– मिली जानकारी अनुसार विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब मंगलनाथ मंदिर के पीछे नदी किनारे खाली पडे़ स्थान पर समुदाय विशेष के लोगों ने अपने परिजन को दफनाने के लिए कब्र की खुदाई की। इसे लेकर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उक्त जमीन उनकी होने का हवाला देकर उक्त स्थान पर शव दफनाने से इंकार कर दिया।

इसे भी देखें:- अभी अभी: बीजेपी के लिए आई सबसे बुरी खबर, सोनिया गांधी ने दिया लालकृष्‍ण आडवाणी को बड़ा सहारा!

– बात बढ़ी तो मौके पर दोनों समुदायाें के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकािरयों ने तत्काल सीमांकन कराया, जिसमें जमीन बैरागी नाथ समाज के मरघट के नाम से निकला और प्रशासन ने उक्त स्थान के बजाय अन्यत्र शव दफनाने की समझाइश दी।
– इसके बाद दूसरा पक्ष शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले ही जा रहे थे कि उनके कुछ साथियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और हालात बिगड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
– स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अलका श्रीवास्तव ने शहर में धारा 144 घोषित कर दी। हालांकि कुछ देर बाद शहर के हालात सामान्य हो गए। 
Back to top button