SEBI Recruitment 2020: सेबी को 100 वैकेंसी के लिए मिले करीब 1.4 लाख आवेदन, जानिए डिटेल


नई दिल्ली। SEBI Recruitment 2020: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) में ऑफिसर (असिस्टेंट मैनेजर) के 100 पदों पर भर्ती के लिए करीब 1.4 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सेबी ने जनरल, कानूनी, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, रिसर्च और ऑफिशियल लैंग्वेज स्ट्रीम में रिक्तियों को भरने की घोषणा की थी और इसके लिए 7 मार्च 2020 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी।
आवेदन प्रक्रिया को अब बंद कर दिया गया है और सेबी ने अपनी वेबसाइट पर विज्ञापित रिक्तियों के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या की घोषणा की है। आवेदकों की कुल संख्या में 55,322 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी के हैं। वहीं, EWS श्रेणी के 3,624 उम्मीदवारों ने इस नौकरी के लिए आवेदन किया है।
यूपी TGT, PGT उम्मीदवारों को झटका, 15,508 भर्तियां रद्द, यहां देखें नोटिस
सिविल इंजीनियरिंग पद के लिए कुल 1,979 आवेदन पंजीकृत किए गए हैं। यह पद अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अधिकारी (सामान्य) स्ट्रीम की 80 रिक्तियों के लिए 90,000 के करीब आवेदन पंजीकृत किए गए हैं।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन दो कंप्यूटर आधारित परीक्षा और एक पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अंग्रेजी भाषा और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे, कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन? उम्मीदवारों का चयन दो कंप्यूटर आधारित परीक्षा और एक पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अंग्रेजी भाषा और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे।





