वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, बनाया सबसे तेज चलने वाला सुपर कंप्यूटर

चीन के वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता  दावा किया है कि उन्होंने रोशनी पर आधारित दुनिया का पहला क्वांटम कंप्यूटर बना लिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कंप्यूटर पारंपरिक सुपर कंप्यूटर के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से काम कर सकता है। चीन की सरकारी मीडिया में शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, यह वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता है और इसकी मदद से इसी तरह की और भी शक्तिशाली मशीन बनाई जा सकेंगी।

जर्नल साइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला दिया है। इसमें कहा गया है कि ‘जियूझांग क्वांटम कंप्यूटर’ क्वांटम कंप्यूटेशनल एडवान्टेज को भरोसेमंद तरीके से प्रदर्शित कर सकता है, जो कंप्यूटर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

क्या होते हैं क्वांटम कंप्यूटर
बता दें कि क्वांटम कंप्यूटर बहुत तेजी से काम करते हैं जो सामान्य कंप्यूटर के लिए संभव नहीं है। क्वांटम कंप्यूटर की मदद से भौतिक विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल होती है। खबर के मुताबिक, इस सुपर कंप्यूटर को ‘जियूझांग नाम गणित के प्राचीन चीनी ग्रंथ के नाम पर दिया गया है। यह क्वांटम कंप्यूटर जो गणना मात्र 200 सेकेंड में कर सकता है उसे दुनिया के सबसे तेज कंप्यूटर ‘फुगाकू’ को करने में 60 करोड़ साल का समय लग जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल गूगल द्वारा 53 क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर बनाने की घोषणा के बाद सुपर कंप्यूटर के क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। खबर के मुताबिक जियूझांग 76 फोटॉन में हेरफेर कर जटिल गणना करता है जबकि गूगल का क्वांटम कंप्यूटर सुपर कंडक्टिव वस्तुओं का इस्तेमाल करता है। उल्लेखनीय है कि गत कुछ वर्षों से चीन क्वांटम प्रौद्योगिकी में महारत हासिल करने के लिए भारी निवेश कर रहा है।

चीन की विज्ञान अकादमी ने बताया कि वर्ष 2017 में चीन ने क्वांटम संचार उपग्रह को प्रक्षेपित किया था जो हैक नहीं किया जा सकता और सुरक्षा की अत्याधुनिक विशेषताओं से लैस है। इसके अगले साल चीन ने 2000 किलोमीटर लंबी ‘हैक प्रूफ क्वांटम संचार लाइन का उद्घाटन किया जिसे देश की राजधानी बीजिंग से आर्थिक मुख्यालय शंघाई के बीच स्थापित किया गया है।

Back to top button