SC के आधार पर फैसले के बाद बढ़ी मुश्किलें, नया नंबर लेने के लिए करना होगा इंतज़ार

नई दिल्ली।आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब मोबाइल नंबर लेने के लिए इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही अब आपको अपना नंबर आधार से लिंक कराने की जरुरत है। अब आप अपनी दूसरी किसी आईडी के जरिए मोबाइल नंबर हासिल कर सकेंगे। लेकिन आपको बता दें की इस फैसले के बाद आपको नंबर लेने थोड़ी मुश्किल हो जाएगा। इसकी पेचीदगी उसी दौर की तरह ही हो जाएगी, जब आधार का इस्तेमाल नहीं हुआ करता था।
ये भी पढ़े : तैयार हुई देश की पहली मेक इन इंडिया ‘ट्रेन 18’, बिना इंजन के दौड़ेगी 
नंबर लेने के लिए लंबा हो जाएगा इंतजार: अब टेलिकॉम कंपनियों के पास कस्टमर के KYC
– अब वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड लेने का अधिकार नहीं होगा। इसके चलते नए मोबाइल कनेक्शन के लिए अब आपका इंतजार 288 गुना तक बढ़ जाएगा। आधार की मदद से कंपनियां सिर्फ 30 मिनट के अंदर कस्टमर का वेरिफिकेशन कर लेती थीं और नंबर मिल जाता था। लेकिन, अब नया मोबाइल कनेक्शन चालू होने पर 5 से 6 दिन तक का समय लग सकता है। कह सकते हैं कि यदि आप सोमवार को नंबर के लिए अप्लाई करेंगे तो आपका नंबर शुक्रवार तक चालू हो सकेगा।
– फिजिकल वेरिफिकेशन की जरूरत: आधार कार्ड की जरूरत खत्म होने के बाद टेलिकॉम कंपनियों को 24 से 36 घंटे के बीच फिजिकल वेरिफिकेशन करना होगा। ग्राहकों के पते पर जाकर उनसे पेपर लेने होंगे, सिग्नेचर कराने होंगे और फिर डॉक्युमेंट्स को वेरिफिकेशन सेंटर पर भेजना होगा। जिसके बाद क्रॉस-वेरिफिकेशन कॉल होगी और तब जाकर आपका नंबर चालू हो सकेगा।
– UIDAI ने टेलिकॉम कंपनियों से मांगा जवाब: इस बीच UIDAI की ओर से टेलिकॉम कंपनियों को कहा गया है कि वे 15 दिनों के भीतर बताएं कि कैसे आधार का इस्तेमाल मोबाइल नंबर के वेरिफिकेशन के लिए नहीं किया जाएगा।
-डेटा समाप्त होने में लगेगा वक्त: UIDAI ने भारतीय एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों से भी कहा है कि वे आधार ऑथेंटिकेशन सिस्टम को बंद करने और उससे बाहर निकलने के ऐक्शन प्लान को पेश करें। इसका मतलब यह है कि कंपनियों के पास मौजूद आधार डेटा को समाप्त करने में अभी कुछ और सप्ताह का वक्त लग जाएगा।
The post SC के आधार पर फैसले के बाद बढ़ी मुश्किलें, नया नंबर लेने के लिए करना होगा इंतज़ार appeared first on .

Back to top button