बड़ी खबर: SBI ने दी अपने ग्राहकों को ये बड़ी सौगात, मिनिमम अकाउंट बैलेंस को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा

अब आपको बैंक में अपने खाते में जमा मिनिमम अकाउंट बैलेंस को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। दरअसल स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने इस मामले में नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत मेट्रो सेंटर्स में न्यूनतम अकाउंट बैलेंस की सीमा 3 हजार रूपए निर्धारित कर दी है। यह सीमा पहले 5 हजार रूपए तय की गई थी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रए शहरी क्षेत्र व शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यह बदलाव केवल मेट्रो सेंटर्स के लिए किया गया है।SBI has given its clients

इस तरह के नियम 1 अक्टूबर 2017 से लागू हो जाऐंगे। इस बदलाव से लगभग 5 करोड़ खाताधारकों को लाभ मिलेगा। यदि कोई व्यक्ति मिनिमम बैलेंस तय सीमा में नहीं रखता है तो फिर उसे मेट्रो सेंटर के लिए 50 रूपए और अर्बन सेंटर के लिए 30 रूपए का चार्ज देना होगा। सेमी अरबन और रूरल केंद्र पर प्रतिमाह 20 रूपए और 40 रूपए का चार्ज देना होगा।

इसे भी पढ़े: हॉस्पिटल में हुई इस हरकत से एक बार फिर देश हुआ शर्मसार, खुलेआम महिला की कराई डिलीवरी, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

हालांकि प्रधानमंत्री जनधन योजना और दूसरी लाभकारी योजना पाने वाले 13 करोड़ खाताधारकों को इस बात की छूट है कि मिनिमम बैलेंस न होने के बावजूद भी उन्हें मासिक चार्ज नहीं देना पड़ेगा। नियमों के अनुसार मिनिमम अकाउंट बैलेंस की लिमिट 5 हजार है निर्धारित है। अर्बन सेंटर में 3 हजार की लिमिट है। जबकि सेमी अर्बन में 2 हजार और रुरल सेंटर्स में 1 हजार का बैलेंस खाताधारक को अकाउंट में रखना होता है।

Back to top button