SBI हॉलीडे ऑफर: घूमने के बाद चुकाएं पैसा, मिलेगा एक्स्ट्रा डिस्काउंट

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और आपका स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) में अकाउंट है तो आपके लिए SBI का हॉलिडे सेविंग्स अकाउंट मददगार साबित हो सकता है. इस ऑफर के तहत यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाते हैं तो आपको अपने अकउंट में मंथली पैसा जमा करना होगा.
इस ऑफर की सबसे खास बात ये है कि बैंक आपके हॉलिडे सेविंग अकाउंट में रखे इस पैसे पर ब्याज भी देगा. इतना ही नहीं यदि आप थॉमस कुक के तहत अपना ट्रिप बुक करते हैं तो इसपर आपको डिस्काउंट भी मिलेगा. क्योंकि हाल ही में बैंक ने थॉमस कुक के साथ पार्टनरशिप की है. आइए आपको बताते हैं कि आप इस ऑफर का कैसे लाभ उठा सकते हैंः
यदि आप इस ऑफर का लाभ लेने चाहते हैं तो आपको इस अकाउंट में रेकरिंग डिपॉजिट की तरह पैसे जमा करने होंगे. आसान शब्दों में कहें तो आपको इसके लिए हर महीने किश्तों में पैसे जमा करने होंगा. यदि आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको इसपर अतिरिक्त ब्याज मिलेगा.
कैसे काम करता है SBI हॉलिडे सेविंग्स अकाउंट?
2. इसके बाद आपके पैकेज की कॉस्ट 13 महीनों की EMI में डिवाइड हो जाती है. पैकेज बुक करने से पहले आप अपनी मंथली EMI चेक भी कर सकते हैं.
3. इसके बाद आपको www.onlinesbi.com पोर्टल पर जाकर एक ई-रिकरिंग डिपॉजिट (E-RD) अकाउंट बनाना है.
4. आपको इस पैकेज के लिए सिर्फ 12 महीने की इंस्टॉलमेंट ही देनी होगी. 13वें महीने की इंस्टॉलमेंट ई-आरडी पर मिले ब्याज और थॉमस कुक की ओर से चुकाई जाती है.
5. अगर ग्राहक की मंथली इंस्टॉलमेंट लेट हो जाताी है तो बैंक 100 रुपये पर प्रतिमाह 1.50 रुपये का चार्ज लेता है.





