SBI ने निकाला रुपया जमा करने का नया नियम, अब पहले चेक करें…

नेशनल डेस्क ।। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एटीएम से एक दिन में कैश निकालने की सीमा में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। SBI के ग्राहक 31 अक्टूबर से एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये कैश ही एटीएम से निकाल सकेंगे, अभी यह सीमा 40 हजार रुपये है। आइए जानें देश के अन्य बैंकों ने क्या लिमिट तय की है?”

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बैंक खाते में कैश जमा करने और निकालने के नियम बदल दिए है। बैंक ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। साथ ही, इसको लेकर अपने ग्राहकों को SMS भी भेजा है। इसीलिए आज हम आपको उन्हीं दो नियमों के बारे में बता रहे है…
पढ़िए- जिस्म बेचने को मजबूर हैं मासूम लड़कियां, देह व्यापार का अड्डा बन गए हैं रोहिग्यों के कैम्प
बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजा है ये SMS- बैंक की ओर से भेजे SMS में कहा गया है कि प्रिय ग्राहक, क्लासिक और मेस्ट्रो कार्ड की कैश लिमिट 40,000 रुपये से घटाकर 20,000 रुपये प्रति दिन कर दी गई है। यह नियम 31 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। (ये भी पढ़ें-आपके पैसे को सुरक्षित रखने के लिए SBI देता है ये सुविधाएं, फटाफट जानें)
बैंक ने इसके अलावा दूसरा SMS बैंक खाते में कैश जमा करने को लेकर भेजा है। इस SMS में कहा गया है कि SBI ने कैश डिपॉजिट की 30 हजार रुपये लिमिट तय थी, जिसको खत्म कर SBI ने लोगों की सुविधा के लिए एक नई स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के अंतर्गत ग्राहक किसी भी SBI ब्रांच में बिना किसी असुविधा के पैसे जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा
बदले ये नियम
(1) SBI ने ATM से रोजाना पैसे निकालने की सीमा (लिमिट) को 40,000 रुपये से घटाकर 20,000 रुपये कर दिया है। ATM से पैसे निकालने की नई लिमिट 31 अक्टूबर से प्रभावी होगी। डिजिटल ट्रांजैक्शंस को बढ़ावा देने और ATM फ्रॉड (धोखाधड़ी) के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए ऐसा किया गया है। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, प्लेटिनम कार्ड वाले ग्राहक एक दिन में एक लाख रुपये तक का कैश निकाल सकते है।
(2) SBI ने अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक और नियम बदल दिया है। इस नियम के तहत SBI ग्राहक अब देश की किसी भी ब्रांच में जाकर अपने सेविंग अकाउंट में जितना चाहे पैसा जमा कर सकते हैं। अभी तक यह लिमिट 30,000 रुपये प्रतिदिन की थी।इसके साथ ही करंट अकाउंट खाताधारकों के लिए SBI ने नई सुविधा शुरू की है। इसके अंतर्गत अब ग्राहक प्रति दिन 2 लाख रुपये तक अपने करंट अकाउंट में जमा कर सकेंगे।
फोटो- फाइल

Back to top button