SBI ने एक महीने में दूसरी बार दिया लोगों को बड़ा झटका, कम होगा…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए एक महीने में दूसरी बार ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इसके बाद आम आदमी पर से ईएमआई का बोझ थोड़ा कम होगा। बैंक द्वारा की गई कटौती के बाद नई ब्याज दरें शुक्रवार आधी रात से ही लागू हो गईं हैं।
जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ने ब्याज दरों में 0.05 फीसदी की कटौती की घोषणा की है। इसके बाद एसबीआई की एक साल के कर्ज पर एमसीएलआर 8.50 फीसदी से घटकर 8.45 फीसदी हो गई है। यह कटौती हर अवधि के कर्ज पर ब्याज दर के संबंध में है।
अमेरिका ने चीनी उत्पादों पर 25% शुल्क बढ़ाया, चीन ने कहा- करेंगे पलटवार
SBI द्वारा एमसीएलआर में की गई इस कटौती से उन सभी ग्राहकों को फायदा होगा जिनके लोन एमसीएलआर से संबद्ध हैं। खास तौर से होम लोन के ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा। SBI द्वारा एमसीएलआर में की कई कटौती के बाद 10 अप्रैल से अब तक होम लोन की दरें 0.15 फीसद कम हो गई हैं।
बता दें कि बैंक ने 1 मई से ही जमा और लोन ब्याज दरें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की बेंचमार्क दर से जोड़ दी हैं। इससे आरबीआई की ओर से रेपो रेट में होने वाले बदलाव के साथ जमा और लोन की दर भी बदल जाएंगी।





