SBI खाताधारकों के ल‌िए बुरी खबर, सेव‌िंग एकाउंट पर अब नहीं म‌िलेगा ज्यादा ब्याज

स्टेट बैंक ऑफ इंड‌िया खाताधारकों के ल‌िए बुरी खबर है। अब आपको सेविंग एकाउंट पर म‌िलने वाला ब्याज कम म‌िलेगा। आगे जान‌िए क‌ितनी कम हुई ब्याज दर…
SBI खाताधारकों के ल‌िए बुरी खबर, सेव‌िंग एकाउंट पर अब नहीं म‌िलेगा ज्यादा ब्याज
 

स्टेट बैंक में देश के सबसे ज्यादा बचत खाते हैं। ऐसे में ब्याज दर कम होना उन सभी खाताधारकों के ल‌िए बड़ा झटका है। पहले सेव‌िंग एकाउंट पर चार फीसदी तक ब्याज म‌िला था।
 

लेक‌िन बैंक ने अब ब्याज की दर को घटा द‌िया है। ब्याज की दर आधा फीसद से घटाकर 3.5 फीसद कर दी है। यह बैंक दर केवल कुछ ही खाताधारकों पर लागू होगी। 
 

एसबीआई के वरिष्ट अध‌िकारी एके गुप्ता के मुताब‌िक,  बैंक ने यह दर बचत खाते जिनमें 1 करोड़ से कम राशि रखने वालों पर कम की है। उनका कहना है क‌ि महंगाई पर अंकुश लगाने के ल‌िए ऐसा क‌िया जा रहा है। 
 

वहीं उनका कहना है क‌ि बैंक के इस कदम के बाद लोन भी सस्ता होने की संभावना है। उनका कहना है क‌ि जो लोग छोती बचत का खाता खोलना चाहते हैं वे सेव‌िंग एकाउंट की जगह पर ल‌िक्व‌िड फंड में इनवेस्ट करें। 
 

इसमें उन्हें अध‌िक फायदा होगा। इसमें वे पचास हजार रुपए तक की राश‌ि को उसी द‌िन न‌िकाल सकते हैं। 
 
Back to top button