6 जनवरी दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किसकी बिगड़ी हुई चाल को सुधारेंगे भगवान शनिदेव

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आज का दिन मंगलमय हो 6 जनवरी दिन शनिवार

ऋतु-शिशिर
माह-माघ
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:45
सूर्यास्त-05:15
राहूकाल(अशुभ समय) प्रातः
09:00 से 10:30तक
तिथि-पंचमी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व व उत्तर
शुभदिशा-पश्चिम व दक्षिण
अभिजित महुर्त- दोपहर 12:06से 12:45 तक
अमृतमुहूर्त- दोपहर 03 :03 से 04 :21

।। आज का राशिफल।।

मेष:- आज आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं, परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। मासिक बेचैनी से परेशान न हों। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। 
सुझाव:-आज आप काले तिल का दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-बादामी

वृष:-  आज आप चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता अधिक रहेगी। साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज विशेष दिन है। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे।
सुझाव:-आज आप काले कुत्ते को सरसों का तेल लगा कर रोटी खिलाएं।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:- फिरोजी

मिथुन:-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक कार्यों में अवरोध दूर होगा।
सुझाव:-आज आप तिलकुट का भोग श्री हनुमान जी को लगावें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-धानी

कर्क:- आज मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे।आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे।
व्यापार में वृध्दि होगी।
सुझाव:-आज आप मोतीचूर के लड्डू श्री गणेश जी को अर्पित करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-नीला

सिंह:- आज आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न करें। बदलते वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। मन को शांत रखें।
सुझाव:-आज आप ऋतु फल भगवान श्री सीताराम जी को अर्पित करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-जामुनी

कन्या:- आज आपका का दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे,जिससे पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी।
सुझाव:-आज आप ताँबे के सिक्के को नदी में प्रवाहित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-फिरोजी

तुला:-  आज आप गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद का विशेष अनुभव कर सकेंगे । आय वृद्धि का योग है। ऑफिस,व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा।
सुझाव:-आज आप तिल गुड़ का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-पर्पल

वृश्चिक:- आज आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी।
सुझाव:-आज आप दिव्यांगों को उनी वस्त्र दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-लाल

धनु:-  आज आप का दिन व्यस्तता पूर्ण रहने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। जोखिमभरे कार्यों से आज दूर रहें।
सुझाव:-आज आप शनिमंदिर में सरसों के तेल का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-स्लेटी

मकर:-  आज चिकित्सा के पीछे धन खर्च होने की संभावना बन सकती है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोधावेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाएंगे। यात्रा का योग है। ऑफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी।
सुझाव:-आज आप गरीबों में काले कम्बल का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-केसरिया

कुंभ:-आज  उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
सुझाव:-आज आप गुड़ व चना का यथा संभव दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-भूरा

मीन:-  आज आपके दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे हो सकते है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। वाणी पर संयम रखे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्यों को सरल बनाएगा।
सुझाव:-आज आप काले पादंशुक(चप्पल) का किसी विप्र को दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु माघ माह कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

पुत्रवती जुबती जग सोई। रघुपति भगतु जासु सुतु होई।।
अर्थ:- श्री राम चरित्रमानस जी मे माता सुमित्रा जी कहती है कि वही युवती पुत्रवती होती है जिस का पुत्र रघुपति भक्त हो।

“अस्तु राघव जी के चरणों मे भक्ति ही जीवन की सहजता व सफलता का द्योतक है’

।।वास्तु टिप।।
घर मे रोगों को नष्ट करने के लिए रोगनाशक गणपति की प्रतिमा घर मे ईशान कोण में स्थापित करने से रोगों का प्रवेश नहीं होता ।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद , वास्तुविद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button