17 फरवरी दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालो पर रहेगी शनिदेव की टेडी नजर

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सब का मंगल हो 17 फरवरी दिन शनिवार

17 फरवरी दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालो पर रहेगी शनिदेव की टेडी नजर ऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:23
सूर्यास्त-05:37
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
09:00से 10:30तक
तिथि-द्वितिया
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पूर्व व उत्तर
शुभदिशा-पश्चिम व दक्षिण
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:12 से 12:56 तक है।
अमृतमुहूर्त-दोपहर 03:24 से 04 :48 तक है

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज आपको धन का लाभ मिलेगा। वाहन से परेशानी हो सकती है। राजकाज में विलम्ब होने की संभावना बन रही है। मित्रों से सुख मिलेगा। अपने भाग्य रत्न को धारण करें।
सुझाव:-आज काली गाय की यथा शक्ति सेवा करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-हल्का लाल

वृष:-आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। रुके धन का आगमन हो सकता है। कृषि व शैक्षिक कार्यों में उत्साह बना रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-काले तिल का दान दें, भगवान शिव की उपासना करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-बादामी

मिथुन:-आज पारिवारिक जनों की समस्या का समाधान होगा। जरूरी कार्यों के धन खर्च होगा थोड़ी -मोड़ी कठिनाईयां आ सकती है किंतु निर्माण कार्य में प्रगति होगी। मन में उत्साह बना रहेगा।
सुझाव:-आह आप इमरती का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-स्लेटी

कर्क:-आज शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से धनार्जन होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।कृषिकार्यों में बाधा आ सकती है।
सुझाव:-आज आप दूध का दान करे।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-फिरोजी

सिंह:-आज आप से धन का अपव्यय संभव है।पिरिजनों से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। और धन का आगमन कठिन परिश्रम से संभव होगा। पराक्रम प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज सूजी का हलवा माता रानी कोभोग लगाकर कन्याओं में बाटें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-धानी

कन्या:- आज व्यापारिक स्थिति में सुधार हो सकेगा व धनलाभ मिल सकेगा। सामाजिक कार्य में प्रगति होगी। भूमि-वाहन से सुख व लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी।
सुझाव:-आज आप सरसों के तेल का दान किसी जरूरतमंद को करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:- केसरिया

तुला:-आज आपके दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार को लेकर मन किंकर्तव्यविमूढ़ हो सकता है, अकारण मन चिंतित रहेगा। समीप की यात्रा सम्भव है। शैक्षिक क्षेत्र में प्रगति मिलेगी।
सुझाव:-आज आप मीठे पान का भोग भगवान शिव को लगावें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-समुद्रिहरा

वृश्चिक:-आज आपका व्यापार मध्यम लाभ देगा।यात्रा में कष्ट संभव है, पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। धन का लाभ मिलेगा। भूमि-वाहन से लाभ मिलेगा।घर मे उत्सव सम्भव है।
सुझाव:-आज आप श्री सुंदर काण्ड का पाठ अवश्य करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-हरा

धनु:-आज आपको साझेदारों से धन का लाभ मिल सकेगा। दैनिक कार्य में लापरवाही न बरतें, राजनीति में लाभ मिलेगा। स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति सम्भव है।
सुझाव:-आज आप श्री सूक्त का पाठ करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

मकर:-आज आपको अधिकारियों से असहयोग मिलेगा। निर्माण कार्य में बाधा सम्भव है। धन का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सुख में समस्या रहेगी।विरोधी सक्रिय होंगे।
सुझाव:-आज उड़द दाल की खिचड़ी का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-आसमानी

कुम्भ:-आज व्यवसाय से धन का लाभ मिलेगा। परिजनों से सुख मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। मन प्रसन्नता को प्राप्त होगा।पारिवारिक समन्जस्यता उत्तम रहेगी।
सुझाव:-आज आप एक मुखी हनुमान कवच का पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-पर्पल

मीन:-आज व्यवसायिक व शारीरिक सुख दोनों आपको सहज मिल सकेगा । कारोबार का विस्तार होगा। मित्रों से सुख और धन का लाभ मिलेगा।यात्रा से नवीन सम्बन्ध मधुर होंगे।
सुझाव:-भगवान शिवपार्वती जी को विजया(भाँग) व दूध अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-सुनहला

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 -आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह शुक्लपक्ष द्वितिया तिथि है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

मंगल मूल बिप्र परितोषू।
दहइ कोटि कुल भूसुर रोषू।।

अर्थ:-प्रभू श्री राम जी महामुनि वाल्मीकी जी से कहते है कि हे प्रभू सब मंगलों का मूल है ब्राम्हणों का सन्तोष और यदि ब्राम्हण नाराज हो जाएं तो प्रभू करोड़ो कुल भस्म हो सकते है इस कारण ब्राम्हण व मुनि जिस स्थान से सुरक्षित हो सकें वह स्थान हमे निवास हेतु बतावें।
“अस्तु सद विप्रों का सम्मान से परमात्मा आनन्दित होते है किंतु विप्र जो वेद विहित कर्म करते हों यहां उन विप्रों की चर्चा है।”

।।वास्तु टिप।।

भोजन बनाने वाली गृहणियों के पीठ के पीछे द्वार नहीं रखबा चाहिए अन्यथा कमर दर्द, गर्दन का दर्द आदि बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद ,वास्तुविद।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button