Satna Car Accident : टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार से शवों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी

सतना के पास एक सड़क हादसे में नौ-सेना के अफसर सुनील दुबे और उनकी पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पूरा परिवार शादी के एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी कुसेड़ी के पास उनकी कार की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी चला रहा शख्स बाहर आ गया। हादसे में नेवी अफसर के अलावा पत्नी और उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अमदरा पुलिस मौके पर पहुंचीं और कार के भीतर फंसे शवों को निकालने का काम शुरू हुआ। कार के अगले हिस्से के चकनाचूर होने की वजह से शवों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।





