बेहद सस्ता हुआ Samsung का ये 4 कैमरे वाला महंगा स्मार्टफोन

सैमसंग ने प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट (Samsung Galaxy Note 10 lite) की कीमत में भारी कटौती कर दी है. ग्राहक अब इस फोन को 4 हज़ार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस फोन को 41,000 रुपये के शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था. लेकिन अब ग्राहक इसे काफी सस्ते में घर ला सकते हैं. गैलेक्सी नोट 10 lite के 6GB वेरिएंट की कीमत 41 हज़ार रुपये और 8GB वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये रखी गई थी, जिसमें अब 4,000 की कटौती हो गई है. यानी कि अब ग्राहक 6GB वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये और 8GB वाले वेरिएंट को 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

30 जून तक मिलेगा ये ऑफर
इतना ही नहीं सैमसंग का कहना है कि अगर ग्राहक खरीदारी करने के लिए citi बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 5 हज़ार रुपये का कैशबैक भी मिलेगा, जिसके बाद ये फोन और भी सस्ते में मिल जाएगा-6GB वेरिएंट: 32,999 और 8GB वेरिएंट: 34,999 रुपये. इसके अलावा अगर वह citi बैंक का कार्ड इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उन्हें 2 हज़ार का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा.
फोन पर 9 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके साथ 2 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
Galaxy Note 10 lite के फीचर्स
इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी+sAMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसमें ऑन स्क्रीन फिंगर प्रिंट सेंसर भी मिलेगा. फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है. इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा. ये 1 टेराबाइट तक की एक्सपैंडेबल मेमरी को सपोर्ट करेगा. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड वन UI पर काम करता है.
इसमें तीन रियर कैमरे होंगे जिसमें एक 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर होगा. वहीं फ्रंट पर इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, यानी कि इस फोन में ग्राहकों को कुल 4 कैमरे मिलते हैं. सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 4500 एमएएच की बैटरी होगी जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.





