महंगे हुए सैमसंग के स्मार्टफोन्स, अब खरीदने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

सैमसंग ने भारत में अपनी M सीरीज के दो पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. ग्राहकों को अब कंपनी के दो स्मार्टफोन्स Galaxy M21 और Galaxy M31 को ऑफलाइन स्टोर्स (Offline Stores) से खरीदने के लिए ज़्यादा पैसे देने होंगे. आइए जानते हैं कितने महंगे हुए ये दोनों फोन..

91मोबाइल्स के रिटेल सोर्सेज के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक सैमसंग के Galaxy M21 और Galaxy M31 स्मार्टफोन की कीमत अब ऑफलाइन स्टोर्स पर 500 रुपये तक बढ़ा दी गई है. हालांकि ऑनलाइनम स्टोर्स पर ये फोन पुरानी वाली कीमत में उपलब्ध कराए जा रहे हें.
Samsung Galaxy M21 की नई कीमत
इस फोन के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+64GB वेरिएंट्स की कीमत अब 16,499 रुपये हो गई है. इससे पहले इन दोनों की ऑफलाइन कीमत 13,999 रुपये और 15,999 रुपये थी.
Samsung Galaxy M31 की नई कीमत
इस फोन के 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत अब 16,999 रुपये से बढ़ाकर 17,499 रुपये कर दी गई है. वहीं इस फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत अब 17,999 रुपये के बजाए 18,499 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये कर दी गई है, जो कि पहले 19,999 रुपये थी.
Samsung Galaxy M21 के फीचर्सगैलेक्सी M21 में 6.4 इंच का फुल HD+ इनफिनिटी U डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोलूशन 1080×2340 पिक्सल है. फोन में Octavos-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है. सैमसंग का ये नया फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन 64GB/128GB वेरिएंट के साथ आता है, जिसे USD कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है.
कैमरे की बात करें तो ये ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है. फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. फोन के फ्रंट में सैमसंग ने इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Samsung Galaxy M31 के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी M31 में 6.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ एक्सिनोस 9611 पर काम करता है. सैमसंग का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन कंपनी के नए वन UI 2.0 के साथ एंड्रॉएड-10 पर चलेगा. कैमरे की बात करें तो इसमें क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.





