SAMSUNG GALAXY S10 यूजर्स को मिलेगा एंड्रॉयड 10 अपडेट

Samsung Galaxy S10 यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने गैलेक्सी S10 सीरीज से स्मार्टफोन्स के लिए Android 10 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस कंपनी पिछले एक माह से इसकी बीटा टेस्टिंग कर रही है। अब गैलेक्सी एस10 यूजर्स को ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड सैमसंग का लेटेस्ट One UI 2  भी दिया जा रहा है। इस अपडेट को बैचेज में रोलआउट किया जा रहा है। अभी यूरोप के यूजर्स को नया अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। आने वाले कुछ महीनों में यह अपडेट ग्लोबल यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा।

पॉप-ऐड्स को किया गया कम
नए UI (यूजर इंटरफेस) में यूजर्स को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। पहले ओएस की तुलना में यह यह काफी रिफाइन्ड और स्मूद है। वन यूआई 2 में यूजर्स की सुविधा का काफी ध्यान रखा गया है। सैमसंग ने इस अपडेट में पॉप-अप ऐड्स को लगभग खत्म ही कर दिया है।

ऐंड्रॉयड 10 पाने वाला पहला सैमसंग स्मार्टफोन
गैलेक्सी S10 सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है जिसे ऐंड्रॉयड 10 अपडेट दिया जा रहा है। गैलेक्सी नोट 10 और नोट 9 के लिए यह अपडेट अभी नहीं आया है। बता दें कि ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन OneUI 2 बीटा प्रोग्राम का भाग हैं।

नए वन यूआई में डार्क मोड भी दिया जा रहा है। यह इमेज ब्राइटनेस के साथ ही डिस्प्ले के टेक्स्ट और कलर को भी ऑटोमैटिकली अजस्ट करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि यूजर्स को स्मार्टफोन से निकलने वाली ब्लू लाइट से परेशानी न हो। यह अपडेट डिजिटल वेलबींग फीचर के साथ आता है। यह यूजर को बताता है कि वे स्मार्टफोन के साथ कितना वक्त बिता रहे हैं। अपने में मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर, अपडेटेड जेस्चर नैविगेशन और नया कैमरा इंटरफेस मिलता है।

Back to top button