Samsung ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Z4, मई में भारत पहुंचेगा

Samsung ने शुक्रवार को अपने नए स्मार्टफोन Samsung Z4 को लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन को चुनिंदा बाजारों में उतारा जाएगा. ये मई में भारत में उपलब्ध होगा. Z4 को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है.Samsung ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Z4, मई में भारत पहुंचेगा

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका कैमरा है. इसके रियर में डुअल LED फ्लैश सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं इसके फ्रंट में f/2.2 अपर्चर और LED फ्लैश सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का ही कैमरा दिया गया है. कंपनी ने दावा किया है कि दोनों कैमरे सोशल मीडिया को ध्यान में रखकर खास तैयार किया गया है.

यह भी पढ़े: हुवावे Mate 9 स्मार्टफोन दो नए कलर वेरिएंट में हुआ पेश

Samsung Z4 को कंपनी अलग-अलग बाजारों में सिंगल सिम और डुअल सिम सपोर्ट में उतारेगी. इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ 4.5-इंच WVGA (480×800 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 1GB रैम के साथ 1.5GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है. ये Tizen 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.0, USB 2.0, GPS और Glonass मौजूद है. सैमसंग ने इसके इंटरनल स्टोरेज की जानकारी फिलहाल नहीं दी है. इसमें 2050mAh की बैटरी दी गई है.

कंपनी ने दिए अपने बयान में बताया कि, Z4 को पहली बार स्मार्टफोन उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है.

Back to top button