Nokia 6 की सेल हुई शुरू, कीमत मात्र… मिल रहा है ये खास ऑफर

नोकिया अपने मॉडल नोकिया-6 की बिक्री आज यानि बुधवार से ऑनलाइन करने जा रहा है। एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए गए नोकिया 6 स्मार्टफोन को कंपनी अमेजन के जरिए से बेच रही है। इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। 

Sale of Nokia 6 started, price is just getting ... this special offer

इसके अलावा कंपनी दो अन्‍य मॉडल नोकिया-5 और नोकिया-3 को ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है। नोकिया-6 की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।

अमेजन ने अपने यूजर्स से फोन खरीदने के लिए समय से कुछ समय पहले वेबसाइट पर लॉग इन करने को कहा है। फोन को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेचा जा रहा है। लेकिन बता दें कि वे ग्राहक ही फोन खरीद सकेंगे, जिन्होंने पहले से ही फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। अमेजन का कहना है कि ग्राहकों को जल्द से जल्द फोन खरीदना पड़ेगा। पूरे प्रोसेस को 15 मिनट के अंदर ही पूरा कर लेना होगा।

Sale of Nokia 6 started, price is just getting ... this special offer

नोकिया 6 पर मिल रहा है 1000 रुपये का कैशबैक

नोकिया 6 स्मार्टफोन पर एक हजार रुपये का कैशबैक भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को किंडल ईबुक पर 80 फीसदी की छूट मिल रही है। वहीं, वोडाफोन नोकिया 6 फोन पर ग्राहकों को 45 जीबी डाटा भी दे रहा है।

सावधान: अगर आप भी एक ही स्मार्टफोन लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे है तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

नोकिया 6 में 5.5 इंच फुल HD 2.5D स्क्रीन दी जा रही है। इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है जिससे कि फोन की स्क्रीन सुरक्षित रहे। डिस्प्ले के नीचे फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Sale of Nokia 6 started, price is just getting ... this special offer

नोकिया 6 में 03 जीबी रैम के साथ एंड्रॉयड 7.0 नौगाट दिया गया है साथ ही इसके अलावे इसमें स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज भी दिया गया है और इसे 128 जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है। वहीं, फोन के बैकअप का ख्याल रखते हुए 3000 mah की बैट्री दी गई है। 

कैमरे की बात करें तो बैक कैमरा 16 मैगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 08 मैगापिक्सल का दिया गया है। इन सबके अलावे फोन को हल्का रखने और मजबूती देने के लिए स्पेशल क्वालिटी एल्यूमीनियम बॉडी दी गई है और फोन में डॉल्बी सपोर्ट के साथ इनबिल्ट डुअल स्पीकर भी दिया गया है। इसके अलावे फोन को एक शानदार लुक दिया गया है। 

Back to top button