RSS की नई पहल: अब घर-घर जाकर बताएगा साड़ी पहनो और शुद्ध शाकाहारी बनो

क्या खाएं, क्या पहनें जन्मदिन कैसे मनाएं और समाज की सेवा कैसे करें… यह सभी बातें जल्द ही अपको सीखने को मिल सकती हैं RSS के कार्यक्रम में। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार परामर्श कार्यक्रम के तहत लोगों को इन सभी बातों के बारे में जानकारी दे रहा है। संघ ने यह कार्यक्रम इस साल अप्रैल में शुरू किया था।RSS

इस कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवक लोगों के घर-घर जाएंगे और उन्हें शाकाहारी होने का फायदा बताएंगे। साथ ही भारतीय सभ्यता को भी लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। एक कार्यकर्ता ने बताया कि संघ इस कार्यक्रम को अगले आम चुनाव (लोकसभा चुनाव- 2019) तक चलाएगा।

संघ ने यह कदम गौरक्षा के नाम पर लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बाद उठाया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में भीड़ द्वारा हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों में सबसे आगे गौरक्षकों का नाम आता है।

Back to top button