RSEB की क्रिएटिव कम्पीटीशन : 5 से 9.9 लाख रुपए की स्कॉलरशिप देगा बोर्ड

जयपुर/ अजमेर।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन 05 से 07 जुलाई तक अजमेर के राजकीय जवाहर सीनियर सैकण्डरी स्कूल में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से 9 लाख 90 हजार रुपये की पुरस्कार राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी 33 जिलों से 125 विद्यार्थी भाग लेंगे। ये वे विद्यार्थी है जो जिला स्तर पर आयोजित निबंध, आशुभाषण, क्विज, चित्रकला और एकलगीत प्रतियोगिता में प्रथम रहे हैं।
RSEB की क्रिएटिव कम्पीटीशन : 5 से 9.9 लाख रुपए की स्कॉलरशिप देगा बोर्ड
बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2016-17 के प्रारंभ में अपने से सम्बद्ध लगभग 29000 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौशल अभिवृद्धि हेतु इन प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में परिपत्र राज्य के सभी शिक्षा उपनिदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से भेजा था। इन सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के दो स्तर यथा:- ब्लॉक और जिला पूर्व में आयोजित हो चुके है। जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को 10 माह के लिए पुरस्कार छात्रवृत्ति बोर्ड द्वारा दी जाएगी। प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता प्रतियोगी को 250 रुपये द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता प्रतियोगी को 200 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता प्रतियोगी को 150 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

ये भी पढ़े: देश-विदेश में शेफ हैं इस गांव के 5वीं-10वीं पढ़े लोग, पाते हैं लाखों का पैकेज

उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बुधवार को प्रात: 11.30 बजे होगा। प्रथम दिन आशुभाषण प्रतियोगिता होगी। आशुभाषण प्रतियोगिता में भारत के प्राचीन इतिहास, विकास सभ्यताएं, भाषा एवं संस्कृति, प्रदेश की अर्थव्यवस्थाएं आदि विषय प्रतियोगियों को दिए जाएंगे। गुरूवार को निबंध, एकलगीत, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार को समापन के अवसर पर पारितोषिक वितरण होगा। राज्य स्तर पर प्रथम रहे प्रतियोगी को 2500 रुपए, द्वितीय रहे प्रतियोगी को 2000 रुपए और तृतीय रहे प्रतियोगी को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

 
Back to top button