RPF Constable Admit Card: आरपीएफ ग्रुप सी और डी भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें rpfonlinereg.org

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कांस्टेबल भर्ती के ग्रुप सी और डी के लिए ली जा रही सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है वो constablegrpb.rpfonlinereg.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ने पहले फेज 4 ग्रुप ए, बी और एफ की सीबीटी परीक्षा के कॉल लेटर पहले ही जारी कर चुका है। आपको बता दें कि ये परीक्षाएं चार फेज में कराई जा रही हैं। पहले फेज में ग्रुप ई की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। ये परीक्षाें 20 दिंसबर से 23 दिसंबर तक आयोजित की गईं थी। इसके बाद चौथे फेज में 17 जनवरी से 25 जनवरी तक परीक्षाएं आयोजित की गईं थी। और अब पांचवे फेज की परीक्षाएं 2 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेंगी।
ऐसे डाउनलोड करें RPF admit card 2019
इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट constablegrpb.rpfonlinereg.co.in पर जाएं
होम पेज पर call letter लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद जो आपका ग्रुप सी और डी लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बरर्थ डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।





