बुक्कल नवाब की बढ़ी मुश्किलें, अवैध निर्माण गिराने के लिए LDA का नोटिस
लखनऊ.सपा के पूर्व एमएलसी मजहर अली खान उर्फ बुक्कल नवाब व उनके परिजनों के अवैध निर्माण जल्द ही ढहाए जाएंगे। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद भी उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही हैं। LDA ने इसके पहले बुक्कल नवाब को तीस दिन के अंदर अवैध निर्माण गिराने के लिए रिमांइडर जारी किया है। इसके लिए 22 अगस्त से 22 सितंबर तक का वक्त दिया गया था। 
कई बार भेजे गए थे रिमांइडर
-उसके बाद करीब दस बार रिमाइंड भेजा गया, लेकिन बुक्कल नवाब की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक बार फिर रिमांइडर भेज कर 30 दिन के भीतर अवैध निर्माण खुद गिराने को लेकर सफाई देने को कहा है।
अवैध निर्माण पर LDA सख्त
– 12 मई को एलडीए के अधिकारी धनंजय शुक्ला ने बुक्कल नवाब उनकी पत्नी महजबीन आरा और पार्षद बेटे फैसल नवाब के अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया था। इसके बाद बुक्कल नवाब कमिश्नर के यहां अपील की, लेकिन उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली।
– कमिश्नर अनिल गर्ग ने बुक्कल नवाब की तरफ से सिंगल होम मैप पर अपार्टमेंट के निर्माण को गलत मानते हुए उन्हें ये निर्माण खुद तोड़ने का आदेश जारी किया था। 22 अगस्त से 22 सितंबर के बीच एक महीने का वक्त भी मिला था। रिमांइडर पर जवाब के बाद LDA का प्रवर्तन दस्ते को तारीख तय करके तीनों अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई करेगा।
इसे भी देखें:- अभी अभी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, इस दिवाली नहीं बिकेंगे पटाखे
इसलिए जारी हुआ नोटिस
-मजहर अली उर्फ बुक्कल नवाब के नाम पर A-1 खसरा संख्या 397 और 398 दौलतगंज हुसैनाबाद और उनकी पत्नी मजहबीन आरा खसरा संख्या 397 व 398 गेंदखाना, हुसैनाबाद में अवैध तरीके से निर्माण कराए थे। बेटे फैसल ने भी अवैध निर्माण कराया।





