देखते ही देखते, यमुना एक्सप्रेस-वे पर धुंध की वजह से भिड़े दो दर्जन से ज्यादा वाहन

आगरा-मथुरा के बीच यमुना एक्सप्रेस-वे पर धुंध का घना चादर छाया हुआ है। इस कारण साल के पहले कोहरे में माइल स्टोन 125 बलदेव क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा वाहन कोहरे के चलते आपस मे भिड़ गए।

इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। पहले दो वाहन टकराए, जिनको हटाने की कवायद चल ही रही थी कि उससे पहले ही सौ मीटर तक कई वाहन टकराते चले गए। आसपास के लोगों व पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।

इसे भी पढ़े: नगर निकाय चुनाव की सपा प्रत्याशी साधना गुप्ता हैं सबसे अमीर, जाने ‌किसके पास है कितनी संपत्ति

इस दुर्घटना की वजह से एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। घायलों में कुरैश जमीतुल आगरा के जिलाध्यक्ष शरीफ कुरैशी एवं हाजी हीरो शफिया भी हैं। उनको आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। क्रेन से गाड़ियों को हटा कर रास्ता खाली कराया जा रहा है।

https://twitter.com/mashish512/status/928157602130812929

Back to top button