रिक्शावाले ने बोली ऐसी अंग्रेज़ी, मुंह ताकते रह गए विदेशी भी

सोशल मीडिया पर यूं तो बहुत सी चीज़ें वायरल होती रहती हैं लेकिन कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे हम दोबारा देखे बिना रह ही नहीं पाते हैं. ये वीडियो कभी तो कुछ नया दिखाने वाले होते हैं तो कई बार ऐसे भी होते हैं कि हमें देखते ही हंसी आ जाती है. वहीं कुछ वीडियो को देखकर हम सोच में पड़ जाते हैं. इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अक्सर आप देखेंगे कि गैर पढ़े-लिखे लोग भी अनुभव से शिक्षित लोगों की तरह बातचीत कर लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रिक्शावाला विदेशी कपल को समझा रहा है कि वो दिल्ली में क्या-क्या कर सकते हैं. दिलचस्प ये है कि अंग्रेज़ कपल उसकी बातों को पूरे ध्यान से सुन रहा है और समझने की कोशिश कर रहा है.

रिक्शावाला बोल रहा है मज़ेदार इंग्लिश
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली की सड़कों पर एक रिक्शावाला फर्राटे से अंग्रेज़ी बोल रहा है. उसने रिक्शे पर एक ब्रिटिश कपल को बैठा रखा है और वो उन्हें बता रहा है कि वे यहां क्या-क्या कर सकते हैं. उसकी अंग्रेज़ी में कोई ग्रामर तो नहीं है लेकिन वो जिस कॉन्फिडेंस से इसे बोल रहा है, वो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

लोग बोले- बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए!
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर yourdailyguide99 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 7.5 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 61 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट भी किए हैं. एक यूज़र ने लिखा- अंग्रेज़ी बोलने के लिए बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए तो वहीं कुछ अन्य लोगों ने लिखा- वो कोशिश अच्छी कर रहा है.

Back to top button