रेप के आरोपी फलाहारी बाबा के बारे में हुआ अजीब खुलासा, ऐसे देते थे दीक्षा और करते थे कुछ ये…

अलवर. रेप के आरोपी फलाहारी बाबा के बारे में एक अजीब खुलासा हुआ है। रेप पीड़ित लड़की का कहना है कि वो अपनी जीभ पर शहद से ओम लिख चाटने के लिए कह रहा था। उसका ये भी कहना था कि ऐसा वो कई महिलाओं और लड़कियों के साथ कर चुका है। ऐसी शिक्षा से अलग तरह का ज्ञान प्राप्त होता है। 
रेप के आरोपी फलाहारी बाबा के बारे में हुआ अजीब खुलासा, ऐसे देते थे दीक्षा और करते थे कुछ ये...

यूं हुआ अस्पताल में एडमिट…

– बताया जा रहा है कि जैसे रेप का मामला दर्ज होने की भनक बाबा को लगी वो जाकर एक नर्सिंग होम में जाकर एडमिट हो गया। शाम साढ़े सात बजे एसपी राहुल प्रकाश, एएसपी पारस जैन, सीओ अनिल बेनीवाल सहित शहर के कई थाना प्रभारी जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे। देर रात तक पुलिस अस्पताल के अंदर बाहर तैनात था। बाबा आईसीयू वार्ड में होने के कारण पुलिस बयान नहीं ले सकी।
– फलाहारी बाबा को जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी कौशलेंद्र प्रपान्नाचार्य के नाम से भी जाना जाता है। उसके किसी सूत्र ने उसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लड़की से रेप का केस दर्ज होने की जानकारी दी थी। इसके बाद घबराया बाबा बुधवार शाम 6 बजे शहर के बसंत विहार स्थित एक्सांन सेंटर ऑफ साइंसेज हॉस्पिटल में खुद जाकर भर्ती हो गया।
– इससे पहले छत्तीसगढ़ से अलवर पहुंची और युवती द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर साक्ष्य के रूप में कपड़े दिए। छत्तीसगढ अलवर पुलिस ने बाबा के काला कुआं स्थित मधु सूदन सेवा आश्रम में तलाशी ली। पुलिस पहुंचने से पहले ही बाबा निजी अस्पताल में भर्ती हो चुका था। देर रात तक बाबा अस्पताल के आईसीयू के वार्ड में भर्ती है। बाबा विश्व हिंदू परिषद के मार्ग दर्शक मंडल में सदस्य भी हैं।
– अरावली विहार थाना प्रभारी शीशराम मीना ने बताया कि बिलासपुर के महिला थाने में लड़की ने 11 सितंबर को बाबा के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है।
– रिपोर्ट में कहा कि उसके परिवार के बाबा से करीब 25 वर्ष से पारिवारिक संबंध थे। लड़की ने लॉ करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक वकील के पास इंटर्नशिप पूरा किया था। इसके बाद 3 हजार रुपए का छात्रवृति में रूप में मिला।
– जीवन में छात्रवृति के रूप में मिली पहली कमाई को वह बाबा के चरणों में समर्पित करने के लिए 7 अगस्त को वह अलवर आश्रम पहुंची। यहां शाम करीब 7 बजे बाबा ने उसे मंदिर के बेसमेंट में बने कमरे में ठहराया।
– साथ ही बाबा ने यहां मौजूद लोगों को आरती में शामिल होने के लिए भेज दिया। तभी बाबा ने लड़की को अकेला पाकर कमरे का गेट बंद कर दिया और उसके साथ अश्लील बाते करने के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बाबा ने लड़की से कहा के वो अपनी जीभ पर शहद से ओम लिखेंगे और तुम अपनी जीभ से उसे चाटना, ऐसी शिक्षा हमने बहुत लोगों को दी है। बाबा ने लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
– जिस समय बाबा हरकत कर रहा था उसी समय आश्रम का एक बालक आया और बाहर से दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजे पर आहट होने पर बाबा ने उसे छोड़ दिया। वह किसी तरह कमरे से भाग कर बाहर आई। आश्रम से निकल पर पड़ोस में वेद विद्यालय के कमरे में खुद को बंद कर रात बिताई।
– सुबह लड़की को बाबा के शिष्य रेलवे स्टेशन छोड़ कर आए और वह दिल्ली में अपने भाई के पास पहुंची। युवती ने भाई को आपबीती बताई।
– इसके बाद दोनों भाई-बहन बिलासपुर पहुंचे और अपने माता-पिता को बाबा द्वारा की गई करतूत के बारे बताया। इसके बाद युवती ने बाबा के खिलाफ बिलासपुर महिला थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया।

अभी-अभी: इस्तीफा देंगे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या…!

डंडे से देते हैं आशीर्वाद

– फलाहारी महाराज शिष्यों को हाथों से आशीर्वाद नहीं देता था बल्कि मधुसूदन सेवाश्रम वेकेंटश बालाजी दिव्य धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को डंडे से आशीर्वाद देता था। वे हमेशा अपने साथ एक डंडा रखता था।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: इस्तीफा देंगे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या…!

केवल फल खाते हैं बाबा

– फलाहारी महाराज के बारे में कहा जाता है कि वे केवल फल का सेवन करते थे। इस कारण उनका नाम भी कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य से कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज हो गया।

वेद विद्यालय से भागा था बालक

– फलाहारी महाराज द्वारा काला कुआं में वेद विद्यालय भी संचालित किया जा रहा है। पूर्व में इस वेद विद्यालय में पढ़ने वाला एक बालक बिना बताए भाग गया। बालक के परिजनों ने फलाहारी महाराज वेद विद्यालय के अध्यापकों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में बालक के परिजनों की ओर से अरावली थाने में मामला दर्ज कराया गया था। बाद यह बालक अहमदाबाद में मिला।
Back to top button