हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे आए सामने , BJP को लगा बड़ा झटका…

हरियाणा में 27 दिसंबर को संपन्न निकाय चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर संबंधित जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं।

सोनीपत, पंचकूला व अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिका के चुनाव हुए हैं। मेयर, नगर परिषद व नगरपालिका अध्यक्ष का सीधा चुनाव हुआ है।

उकलाना नगरपालिका चुनाव में  सभी निर्दलीयों को जीत मिली है। वार्ड 1 से सतवंत सिंह जीते। वार्ड 2 से जसविंदर सिंह और वार्ड 3 से ऋतु जैन जीती। वार्ड 4 अरुण गोयल और वार्ड 5 से ममता गोयल को जीत मिली।
वार्ड 6 से रेखा गुप्ता और वार्ड 7 से हरीश कुमार ने जीत हासिल की। वार्ड 8 से गीता, वार्ड 9 से  सुनीता, वार्ड 10 से प्रवीण गिल विजयी रहे। वार्ड 11 से सुशील, वार्ड 12 से अंजू रानी पार्षद और वार्ड13 से सुनील कुमार को जीत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button