Result:CBSE 12वीं बोर्ड के नतीजे 23 मई को

cbse_12th_result_18_05_2016नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के नतीजे अगले सप्ताह घोषित कर सकता है। 12वीं के नतीजे 23 मई और 10वीं के नतीजे 27 या 30 मई को आ सकते हैं।

2015 में भी 25 मई को 12वीं और 28 मई को 10वीं के नतीजे आए थे। दरअसल, 22 मई को आईआईटी में दाखिले के लिए ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई – एडवांस) का आयोजन होने जा रहा है।

ऐसे में स्कूलों के आग्रह पर बोर्ड ने परीक्षार्थियों के हित में 12वीं के नतीजे 23 मई को घोषित करने की तैयारी की है।

Back to top button