सिरसा में बस सेवा हुआ बहाल, प्रशासन ने डेरे से निकाली गई 18 लड़कियां

सिरसा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद सिरसा में मंगलवार को जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आया। यहां सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में भी ढील दी गई है।

अभी अभी: पीएम मोदी बोले- अब चाय बेचने वाला भी…!
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के बाद मंगलवार को सिरसा में कर्फ्यू में शाम सात बजे तक ढील दी गई है। प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा के शाही बसेरा में रह रही 18 लड़कियों को भी डेरे से निकाल लिया है। इन अनाथ बच्चियों का डेरे में ही इनका पालन पोषण हो रहा था। हालांकि डेरे के आसपास अभी भी सुरक्षा बल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
शहर में स्कूल भी खुल चुके हैं और बस सेवा बहाल हो गई है। सिरसा के अलावा झज्जर और फतेहाबाद में बस सेवा शुरू हो गई है। बता दें, साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा मुखी पर सीबीआइ कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही यहां सुरक्षा बल तैनात है। जबकि सोमवार को रोहतक की सुनरिया जेल में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के चलते यहां कर्फ्यू लगाया गया था। इससे पहले यहां सेना ने डेरा की घेरेबंदी कर अभियान भी चलाया।





