भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मिशन 2019 की गाथा लिखने का संकल्प

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कहा महिलाओं के दम पर भाजपा सत्ता में पुन: काबिज हो विश्व में भारत का डंका बजा अपनी ताकत का एहसास कराएगी। 

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रितु डालाकोटी ने कहा आजादी के 60 वर्ष तक सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस को लगने लगा है कि वह अब भारत का इतिहास बनने जा रही है। सत्ता पाने की बौखलाहट में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों से भी सहयोग से उसे कोई परहेज नहीं है। 

भाजपा के लिए देशहित सर्वोपरि है, देश को ताकत का मुख्य स्रोत बनाने की दिशा में सरकार का काम विश्व में अपना डंका बजा रहा है। महिला मोर्चा प्रभारी जिलाध्यक्ष अंजू भुड्डी ने कहा महिलाओं के हित की रक्षा के साथ ही उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार का काम धरातल पर दिखाई दे रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ी है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं से महिलाओं का सम्मान और भी बढ़ा है।

Back to top button