Renault Captur भारत में हुई लॉन्च, जाने शानदार फीचर्स और SUV की कीमत

फ्रांस की ऑटोमेकर कंपनी रेनो ने अपनी बहुप्रतिक्षित एसयूवी कार Renault Captur को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस शानदार एसयूवी की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए रखी है। कार के टॉप वैरिएंट की कीमत 13.88  लाख रुपए होगी। कार के तीन वैरिएंट RXE, RXL और RXT उतारे गए हैं। ये तीनों ही वैरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प में होंगे। हालांकि सबसे महंगा Platine वैरिएंट सिर्फ डीजल विकल्प में ही होगा।
Renault Captur भारत में हुई लॉन्च, जाने शानदार फीचर्स और SUV की कीमतपेट्रोल इंजन: 9.99 लाख रुपए – 11.69 लाख रुपए
डीजल इंजनl:  11.39 लाख रुपए से 13.09 लाख रुपए
Platine (डीजलl): 13.88 लाख रुपए
कार की बुकिंग 25 हजार रुपए देकर की जा सकेगी। रेनो कैप्चर का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, जीप कंपास और महिंद्रा XUV500 जैसी कारों के साख रहेगा। 

Renault Captur का इंजन

रेनो कैप्चर में डस्टर वाला ही 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और cvt दोनों गियरबॉक्स विकल्प के साथ जोड़ा गया है। वहीं, डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 

Renault Captur का इंटीरियर और एक्सटीरियर

कैप्चर में आपको फुल एलईडी हेडलैंप, contrast रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। कार में क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर लैंप्स के साथ हेडलैंप, चौड़े बंपर और 17 इंच के एलॉय व्हील होंगे। इसके अतिरिक्त आपको keyless एंट्री, इग्नीशन और लॉकिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

Renault Captur के सेफ्टी फीचर्स

रेनो कैप्चर की स्टैंडर्ड वैरिएंट में डुअल एयरबैग्स और एबीएस जैसे फीचर्स होंगे, जबकि टॉप वैरिएंट में फ्रंट व साइड एयरबैग्स के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि कैप्चर भारत की सबसे स्टाइलिश एसयूवी है। 
 
Back to top button