Reliance Jio ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कदम, Haptik का अधिग्रहण कर लिया

Reliance Jio ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कदम रखते हुए स्टार्ट अप चैटबोट कंपनी Haptik का अधिग्रहण कर लिया है। मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio ने स्टार्ट अप कंपनी Haptik के 87 फीसद शेयर खरीदने की घोषणा की है। Reliance इंडस्ट्रीज के आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस डील में Reliance Jio स्टार्ट-अप कंपनी Haptik के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैपेबिलिटी की कुल वैल्यु लगभग Rs 700 करोड़ लगाई है। जिसमें Rs 230 करोड़ की राशि इनिशियल बिजनेस ट्रांसफर के तौर पर कंसीडर किया जा रहा है।

क्या है Haptik चैटबोट?

Haptik एक तरह का AI बेस्ड बिजनेस चैटबोट है जो ग्राहकों के क्वेरी का जबाब देता है। Haptik ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट बोट के तौर पर वर्ष 2013 में शुरुआत की थी। जैसे-जैसे चैटबोट की लोकप्रियता बढ़ती गई Haptik ने भी ग्रो करना शुरू कर दिया। तकनीक के क्षेत्र में कन्वर्सेशनल यूजर इंटरफेस (CUI) की डिमांड इन दिनों बढ़ी है, कई कंपनियां अपने बिजनेस के लिए ग्राहकों से बात करने के लिए इसी तरह के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबोट का इस्तेमाल करने लगे हैं।

इस AI बेस्ड बिजनेस चैटबोट को 2015 में 2 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। यह एक स्मार्टफोन ऐप की तरह काम करता है जिसमें यूजर्स बोट से 24×7 संपर्क कर सकेंगे। अगर, आप इस ऐप के जरिए मूवी के शो टाइमिंग के बारे सर्च करेंगे तो आपको एक टैप में आपके एरिया के सभी थियेटर की लिस्ट आ जाएगी।

Reliance Jio इस AI बेस्ड बिजनेस चैटबोट का इस्तेमाल अपने सभी डिवाइस के लिए करेगा। इस चैटबोट के जरिए कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी। इसे विभिन्न डिवाइस के अलावा कई टच प्वाइंट पर भी एक्सेस किया जा सकेगा।

Back to top button