शर्मनाक: जब अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप करने की कोशिश करने लगा पिता

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कस्बा सोहना में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, रोहताश नामक युवक जो कि फ्रेंडस कालोनी में परिवार के साथ रहता है। रोहताश व उसकी पत्नी मजदूरी का काम करते हैं। जब वह दोनाें काम करने बाहर गए थे, तो उसके बाद रोहताश घर पर आ गया। 
उसकी पत्नी उस समय वहां पर नहीं आई थी। घर में उसकी दोनों लड़कियां व छोटे बच्चे थे। उसने अपनी बड़ी बेटी को सब्जी बनाने के लिए कह दिया और अन्य बच्चों को किसी काम से बाहर खेलने भेज दिया। इस दौरान उसने अपनी छोटी लड़की को जबरन कमरे में उठाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
ये भी पढ़े: बहुत किये मजे…अब राम रहीम की जेल में है कुछ इस तरह हालत
इसका उसकी बहन ने विरोध किया, तो वह जब भी नहीं माना। इस बार उसने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि रोहताश की दूसरी पत्नी की लड़कियां हैं। आरोपी रोहताश ने बताया कि, वह शराब के नशे में था। जिसके चलते उसे यह अपराध हो गया।
ये भी पढ़े: गैंगरेप की शिकार बेटी ने पूछा, पापा ठीक तो हो जाऊंगी…!
उसे इस बारे में कुछ नहीं पता है। ACP बिरम सिंह ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ लड़कियों की शिकायत पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने कई बार पहले भी अपनी दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया है।





