Redmi का नया नेक्स्ड जनरेशन स्मार्टफोन Remdi Note 11T 5G भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत

Redmi का नया नेक्स्ड जनरेशन स्मार्टफोन Remdi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर की दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है। Xiaomi का दावा है कि यह नेक्स्ड जरनेशन रेसर होगा। साथ ही इसे #NextGenRacer टैग-लाइन के साथ पेश किया गया है। Remdi Note 11T 5G की लॉन्चिंग का काउंडाउन शुरू हो गया है। Xiaomi की तरफ से Redmi Note 11T 5G की माइक्रो वेबसाइट को लाइव कर दिया गया है। जिसके मुताबकि Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन को पावरफुल बैटरी, प्रोसेसर सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी ऑफर की जाएगी। Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन Zoomster प्रोसेसर, सुपर फास्ट चार्जिंग, Swift डिस्प्ले, रैम बूस्टर, शार्प कैमरा, लाइटिंग लुक के साथ आएगा।

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च Redmi Note 11 5G का री-ब्रांडेड वर्जन होगा। Redmi Note 11 5G को इस साल की शुरुआत में ही चीन में लॉन्च किया गया था। जबकि भारत को छोड़कर इसे ग्लोबल मार्केट में Poco M4 Pro 5G के नाम से लॉन्च किया गया था।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन मैट ब्लैक, स्टारडस्ट व्हाइट और एक्वामरीन ब्लू में आएगा। Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन को Snapdragon 898 SoC सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। डिवाइस में 5000mAh की पावरफुल बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही इसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन 6GB + 64GB के साथ ही 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में पेश किया जा सकता है। फोन को 6.6 इंच FHD+ IPS डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। जबकि रियर में 50MP ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा।

संभावित कीमत

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की संभावित कीमत 15,999 रुपये है। जबकि टॉप वेरिएंट को 20,000 रुपये के प्राइस प्वाइंट में लॉन्च किया जा सकता है।

Back to top button