Redmi Go – फुल स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स के साथ

Redmi Go  – एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. फिलिपिंस में इसे पहले ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन भारत में यह आज आया है. इस फोन में गूगल द्वारा एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स के लिए तैयार किया गया खास मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android Go दिया गया है. इसमें कई ऐप्स भी हैं जो एंड्रॉयड गो के लिए डिजाइन किए गए हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ लाइट ऐप्स ही चला पाएंगे, बल्कि गूगल प्ले स्टोर के जरिए आप कोई भी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं.

फर्स्ट टाइम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये अच्छा फोन है, खास कर जो लोग फीचर फोन से स्मार्टफोन पर स्विच कर रहे हैं. चूंकि इसमें एंड्रॉयड गो दिया गया है, इसलिए यूजर इंटरफेस काफी सिंपल है. इसमें MIUI नहीं है, क्योंकि इसमें गूगल एंड्रॉयड गो. आपको बता दें कि Android Go स्टॉक एंड्रॉयड जैसा ही होता है और इसमें ब्लॉटवेयर यानी पहले से कंपनियों द्वारा इंस्टॉल्ड ऐप्स नहीं होते हैं.

Redmi Go की कीमत 4,499 रुपये है. इसके साथ जियो कैशबैक भी देगा.

Redmi Go फुल स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले – 5 इंच एचडी

प्रॉसेसर – 1.4 GHz Qualcomm Snapdragon 425

रैम – 1GB

स्टोरेज – 8GB (माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट)

सॉफ्टवेयर – Android 8.1 Oreo Go Edition

रियर कैमरा – 8 मेगापिक्सल (एलईडी फ्लैश)

फ्रंट कैमरा – 5 मेगापिक्सल

बैटरी – 3,000mAh

कनेक्टिविटी – 4G LTE

पोर्ट्स – माइक्रो यूएसबी और यूसबी 2.0

Back to top button