Redmi के इन स्मार्टफोन्स की कीमत जानकर तुरंत खरीद लेंगे…

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपनी ईयर-एंड क्रिसमस सेल यानी No. 1 Mi Fan Sale का आयोजन किया है। यह सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, Mi Home, ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon पर आयोजित की गई है। यह सेल आज से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही Redmi Note 8 Pro को स्पेशल ओपन सेल में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 7 Pro को 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी Flipkart पर ऑफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: प्याज, आलू के बाद अब चीनी ने निकाले लोगों के आंसू, जानिए कीमत…

Redmi K20 Pro की बात करें तो इसके दोनों वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद फोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट को 24,999 रुपये में और 8 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Redmi K20 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Flipkart और Amazon से फोन पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा।

Redmi 7A के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 4,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 700 रुपये के डिस्काउंट के साथ 4,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi के कुछ बेस्ट सेलिंग इकोसिस्टम प्रोडक्टस और एसेसरीज को स्पेशल फ्लैश सेले में उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लैश सेल 19 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक सुबह 10 बजे, शाम 4 बजे और शाम 6 बजे आयोजित की जाएंगी। 

  • 19 दिसंबर: Mi Sports Bluetooth Earphones Basic, Mi Truck Builder, Mi LED Smart Bulb की सेल आयोजित की जाएगी
  • 20 दिसंबर: Mi Focus Cube, Mi AirPOP PM2.5 Anti-Pollution Mask, Mi In-Ear Headphones Basic की सेल आयोजित की जाएगी
  • 21 दिसंबर: Mi Home Security Camera Basic 1080P, Mi USB Cable 80cm, Mi Air Purifier 2 की सेल आयोजित की जाएगी
  • 22 दिसंबर: Mi Rollerball Pen, Mi Wi-Fi Repeater 2, Mi Router 3C की सेल आयोजित की जाएगी
  • 23 दिसंबर: Mi Dune Buggy Builder, Mi Compact Bluetooth Speaker 2, Mi Car Charger (3.6A Fast Charging) की सेल आयोजित की जाएगी
Back to top button