इंटेलिजेंस ब्यूरो में इन पदों पर निकली भर्ती, कल से करें आवेदन

असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया कल यानी कि 25 नवंबर 2023 से शुरू हो रही है। एप्लीकेशन प्रोसेसे 15 दिसंबर 2023 तक चलेगा। IB ACIO Recruitment के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

इंटेलिजेंस ब्यूरो में जॉब पाने का शानदार मौका है। गृह मंत्रालय की ओर से IB में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 / एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से 995 पदों पर नियुक्ति होनी हैं। इन पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन मांगी गई है। किसी भी स्ट्रीम से यूजी की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। I

कल से शुरू करें आवेदन

असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया कल यानी कि 25 नवंबर, 2023 से शुरू हो रही है। एप्लीकेशन प्रोसेसे 15 दिसंबर, 2023 तक चलेगा। ऐसे में इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

ये मांगी है आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम तथा 27 वर्ष से अधिक न होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसर छूट दी जाएगी।

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, IB ACIO 2023 भर्ती के लिए उपलब्ध लिंक देखें। अब फिर अगर आप एक नए यूजर हैं, तो आपको पंजीकरण करना होगा और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाना होगा। इसके बाद, एक बार पंजीकृत होने के बाद, बनाए गए लॉगिन विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें और सबमिट करें। अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और पूछे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

Back to top button