UPPCL में जूनियर इंजीनियर के लिए निकला भर्ती, अंतिम तिथि…

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के 226 पदों के लिए रिक्तियां घोषित की हैं। सभी नियुक्तियां इलेक्ट्रिसिटी सर्विस कमिशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन और उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में की जाएंगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हर तरह के आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी के माने जाएंगे।

जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, कुल पद : 226
विभाग के अनुसार रिक्तियां
– उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन, पद : 71 (अनारक्षित : 37)
– उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पद : 155 (अनारक्षित : 79)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त हो या समकक्ष योग्यता हो।
– देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी की जानकारी हो। जिन उम्मीदवारों ने हिंदी विषय के साथ हाई स्कूल की परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें नियुक्ति के तीन साल के भीतर उत्तर प्रदेश सरकार की विभागीय परीक्षा को पास करना होगा।
– सूचना : दूरस्थ शिक्षा से प्राप्त किया डिप्लोमा मान्य नहीं होगा।
वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 4,200 रुपये मिलेगा।
आयु सीमा (01 जुलाई 2017 को )
– दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल है। अधिकतम आयु सीमा में उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट मिलेगी। राज्य के दिव्यांगों के लिए यह छूट 15 वर्ष होगी।
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा/कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के आधार पर योग्य आवेदकों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र : वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, बरेली, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ।
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित और ओबीसी के लिए 900 रुपये। उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी के लिए 600 रुपये।
- दिव्यांगों को आवेदन शुल्क से छूट प्राप्त होगी। हालांकि उन्हें प्रोसेसिंग चार्ज के तौर पर 10 रुपये का शुल्क देना होगा।
- शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ एसबीआई चालान के माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए वेबसाइट (www.uppcl.org/en) पर लॉगइन करना होगा।
- आवेदन लिंक 08 अक्टूबर को उपलब्ध होगा। संबंधित वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
खास तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 31 अक्टूबर 2017





