अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार ने कहा- ‘दुआओं मे याद रखिए’

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। दिलीप कुमार मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

ट्वीट कर दी जानकारी
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि ‘दिलीप साहब खार के नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में रूटीन टेस्ट और जांच के लिए भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर नितिन गोखले के नेतृत्व में एक टीम उनकी देख-रेख कर रही है। कृपया साहब को दुआओं में याद करिएगा। और सुरक्षित रहिए।‘

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1401417347592691715?

सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में अभिनेता का इलाज चल रहा है। 98 वर्षीय दिलीप कुमार पिछले महीने रेग्यूलर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे उन्हें दो दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। 

फैंस से घर पर रहने की गुजारिश
बीते साल मार्च से ही दिलीप कुमार और सायरा बानो कोरोना वायरस को देखते हुए तमाम एहतियात बरत रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने सभी फैंस से घर पर रहने की गुजारिश की थी।
 
दिलीप कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से  लिखा- ‘सभी के लिए प्रार्थना।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button